Assembly Election : विधानसभा चुनाव : त्रिपुरा में 16 और मेघालय, नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान
Assembly Election: Voting in Tripura on 16 and Meghalaya, Nagaland on 27 February
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:46 AM
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया। इसके तहत त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। जबकि मेघालय और नगालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही तीनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों के चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में मतगणना दो मार्च को होगी।
नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है। मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमश: 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। तीनों राज्यों की विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में इस साल सबसे पहले विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है। एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र पार्टी है, जिसे राष्ट्रीय दल के तौर पर मान्यता हासिल है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida