Atiq Ahmed : माफिया अतीक दोषी करार,अशरफ सहित 7 आरोपी दोषमुक्त
Atiq Ahamad :
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:44 AM
AtiqAhmed : उत्तर प्रदेश में आतंक व खौफ के पर्याय माफिया अतीक अहमद सहित तीन आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है। वहीं अदालत ने अतीक के भाई अशरफ सहित 7 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत द्वारा अतीक अहमद को दोषी करार देते ही अतीक अहमद रोने लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कोर्ट में मौजूद वकीलों ने अतीक के खिलाफ नारेबाजी की। अतीक की कुछ वकीलों से धक्का-मुक्की भी हुई। अदालत के बाहर व अंदर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, आरएएफ के जवान मौजूद थे।
कोर्ट ने माफिया अतीक, दिनेश पासी व खान सौलत हनीफ को माना दोषी
बता दें कि 28 फरवरी 2006 में विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के दौरान उमेश पाल को अतीक के गुर्गों ने पूरी रात मारा तथा बिजली के करंट दिये। इसके बाद उमेश पाल ने 1 मार्च 2006 में अतीक के पक्ष में गवाही दी थी। लेकिन एक साल बाद ही प्रदेश में सरकार बदलते ही उमेश पाल ने अतीक उसके भाई अशरफ और 10 अन्य आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
AtiqAhmed : अशरफ सहित 7 आरोपी दोषमुक्त
आज सुबह लगभग 11.45 मिनट पर नैनी सेंट्रल जेल से पुलिस की गाडिय़ां अतीक और उसके भाई असरफ तथा फरहान व अन्य आरोपियों को लेकर एमएपी-एमएलए कोर्ट के लिए लेकर निकली। दोपहर 12.15 मिनट पर अतीक का काफिला कोर्ट पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा के मददेनजर पुलिसकर्मी तैनात थे। अतीक का काफिला कोर्ट के गेट नं0-1 से अंदर दाखिल हुआ। एमपीएमएल कोर्ट के न्यायाधीश डा. दिनेश चन्द्र शुक्ल ने माफिया अतीक अहमद, दिनेश पासी, खान सौलत हनीफ को दोषी करार दिया। जबकि अतीक के भाई अशरफ अहमद सहित 7 आरोपियों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया।