Ayodhya Breaking : रामजन्म भूमि को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी से हड़कंप
Development of Ayodhya
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:54 AM
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच, गुरुवार को रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक के फोन पर अज्ञात कॉल आई, जिसने राम जन्मभूमि को विस्फोट से उड़ाने की बात कही। युवक ने इसकी सूचना तत्काल थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार इस समय प्रयागराज माघ मेले में हैं। गुरुवार की सुबह करीब पांच उनके मोबाइल पर एक फोन आया। मनोज के पूछने पर उसने कहा कि मैं दिल्ली से बोल रहा हूं और आज सुबह 10 बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा। इस बात की सूचना मनोज ने तत्काल थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
रामजन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरे क्षेत्र की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रवेश मार्गों पर गहन चेकिंग शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से फोन किया गया था, पुलिस उसका विवरण जुटा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।