
Bihar: बिहार की राजनीति बीते पांच वर्षों में भारी उठा-पटक और अप्रत्याशित घटनाक्रमों की साक्षी रही है। मुख्यमंत्री पद की कुर्सी हालांकि स्थिर बनी रही, लेकिन गठबंधन और सत्ता समीकरणों में निरंतर बदलाव देखने को मिला। आइए जानते हैं कि 2020 के बाद बिहार की राजनीति किस तरह परिवर्तित हुई और वर्तमान में विधानसभा की स्थिति क्या है।