बड़ी खबर : बिहार में NDA में रार, पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा
Bihar News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:41 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:41 AM
Bihar News : पशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई। प्रेस कांफ्रेंस में पशुपति पारस ने कहा कि उन्हें एक भी सीट नहीं दी गई। जानकारी के अनुसार सोमवार (19 मार्च) की शाम हुई सीट बंटवारे में पशुपति पारस को बिहार में एक भी सीटें नहीं मिलीं, जिसके बाद से यह माना जा रहा था कि वह किसी भी वक्त एनडीए का साथ छोड़ सकते हैं।
[caption id="attachment_148659" align="aligncenter" width="542"] Bihar News[/caption]
मैं पीएम का शुक्रगुजार हूं - पशुपति पारस
पारस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की घोषणा की है। पारस की एनडीए में सीटों को लेकर क्यों बात नहीं बनी इसको लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। महज 2 मिनट से भी कम समय में उन्होंने अपनी बात कही और पत्रकारों के सवाल का जवाब दिए बगैर ही निकल गए। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैंने बिहार में सीटों को लेकर इंतजार किया। कल सीटों को लेकर घोषणा हो गई। मैंने ईमानदारी के साथ एनडीए की सेवा की। मैं पीएम का शुक्रगुजार हूं। मैं कैबिनेट मंत्री से त्याग पत्र देता हूं। पारस किस खेमे का रूख करेंगे इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
दिल्ली के लिए रवाना होंगे पारस
मिली जानकारी के अुसाप पशुपति पारस मंगलवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि पारस और उनके समर्थक लगातार आरजेडी (RJD) के संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार RJD से उनकी बातचीत जारी है। आपको बता दें पशुपति पारस दलित सम्मान का मुद्दा उठाने की तैयारी में हैं। NDA में अपने साथ हुए अन्याय को लेकर जनता के बीच जाने की पारस की तैयारी है। आपको बता दें पशुपति पारस जिनकी पार्टी में फिलहाल 5 सांसद हैं को बिहार में एक भी सीटें नहीं मिली हैं। पारस के खाते की सभी सीटें उनके भतीजे चिराग पासवान को दे दी गई हैं। पशुपति कुमार पारस केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी हैं।