BIJNAUR NEWS: हिरासत में मौत पर दो पुलिसकर्मी निलंबित
BIJNOR NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:25 PM
BIJNAUR NEWS: बिजनौर। शराब पीकर अपनी ससुराल में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को शिकायत मिलने पर पुलिस पकड़कर पुलिस चौकी ले आयी जहां उसकी मौत हो गई।
BIJNAUR NEWS
पुलिस हिरासत में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को घासीराम ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसका दामाद राजीव (46) शराब पीकर हंगामा कर रहा था।
पुलिस राजीव को हिरासत में लेकर धामपुर थाना अंतर्गत शिवपुरी पुलिस चौकी पहुंची जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई । पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि राजीव पिछले कुछ दिनों से (शराब पीकर) अपनी ससुराल में हंगामा कर रहा था ।
सिंह ने बताया, राजीव की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मी विवेक कुमार और सचिन कुमार को कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।