धर्मशाला टेस्ट में अंग्रेजों ने टेक दिए घुटने, भारत की बड़ी जीत
IND vs Eng 5th Test Score
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:11 PM
IND vs Eng 5th Test Score : धर्मशाला में भारत और इंग्लेड़ के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने बड़ी जीत दर्ज की है। इंग्लेड को भारत ने एक पारी और 64 रन से करारी शिकस्त देते हुए पांच मेचों की सीरीज में चार एक की बढ़त बना ली है। इंग्लेड की टीम दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
अश्विन ने बनाया रिकॉर्ड
रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में जैसे ही 5 विकेट लिए, उन्होंने ऐसा टेस्ट मैच की पारी में 36 वीं बार किया। इस तरह अश्विन भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल वाले खिलाड़ी बन गए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 67 बार ऐसा किया। वहीं अश्विन ने सर रिचर्ड हेडली की भी बराबरी कर ली, जिन्होंने 36 बार ऐसा किया। शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में पांच बार एक पारी में 37 बार ऐसा कारनामा किया।
IND vs Eng 5th Test Score