Buddha Purnima : मायावती ने दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई
Mayawati congratulated Buddha Purnima
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:13 AM
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को देश एवं दुनियाभर में रहने वाले गौतम बुद्ध के समस्त अनुयाइयों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई दी।
बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि
बसपा नेता ने एक ट्वीट कर कहा कि में कहा महामानवतावादी तथागत गौतमबुद्ध के देश व दुनियाभर में रहने वाले समस्त अनुयाइयों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बुद्ध के सत्य, अहिंसा, भाईचारा आदि के मानवीय आदर्शों पर चलकर भारत को आगे बढ़ाने का सतत् प्रयास बहुत जरूरी है, जो वास्तव में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध समुदाय का एक प्रमुख उत्सव है, जिसे दुनियाभर के बुद्ध अनुयायी खूब धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते हैं। यह पर्व हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।