Bulandshahr News : भीषण गर्मी का कहर, खड़ी बाइक में लग गई आग
Heavy heat wreaks havoc, fire broke out in parked bike
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:54 AM
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण गर्मी का प्रकोप है। इसी गर्मी के कारण एक खड़ी बाइक में आग लग गई। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक में दिनदहाड़े अचानक आग लगने से लोग हैरान रह गए। शहर में आज तापमान के 43 डिग्री पर पहुंच गया है। जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन के 100 से अधिक मरीज दर्ज किए गए हैं।
गर्मी के कारण लगी बाइक में आग
बुलंदशहर के नगर के लाल तालाब चौराहे पर गर्मी के कारण एक अजीब घटना हुई। दरअसल, लाल तालाब चौराहे पर भीड़-भाड़ इलाके में एक बाइक में अचानक आग लग गई। यह आग भीषण गर्मी और धूप के कारण लगी है। जैसे ही यह आग लगी आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर पूरे नगर में तेजी से वायरल हो रहा है। बुलंदशहर में आज तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी और धूप से लोग काफी परेशान है।
जिला अस्पताल में 100 से अधिक मरीज
बुलंदशहर में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला अस्पताल में डीहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक के 100 से ज्यादा मरीज भी पहुंचे। दोपहर के वक्त रोड पर लोग कम दिखाई दिए। भीषण गर्मी धूप की वजह से लोगों ने घर में रहना ही ठीक समझा। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि तापमान बढ़ने से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से उनके खान-पान और ज्यादा पानी पीने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से ना निकलने की सलाह दी। उन्होंने आगे कहा कि खाली पेट घर से ना निकले, बीच-बीच में कुछ लिक्विड जरूर लेते रहें।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।