Bulandshahr News: कानून बनने के बाद भी नहीं थम रहे तीन तलाक के मामले: दहेज के लिए महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
25 Aug 2023 08:50 PM
Bulandshahr News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने तीन तलाक को कानून बना कर समाप्त कर दिया था । लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो इस गलत प्रथा पर चल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर के नगर क्षेत्र से सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि पहले उसके साथ ससुराल में दुर्व्यवहार किया गया फिर उसे तीन तलाक देकर छोड़ दिया गया।
Bulandshahr News
पति ने दिया तीन तलाक
बुलंदशहर के नगर इलाके की रहने वाली एक पीड़िता ने बताया कि 2021 में उसकी शादी हुई थी। शादी बुलंदशहर के खुर्जा के नगर इलाके में हुई थी। शादी में लगभग 10 लख रुपए खर्च कर कर दान दहेज दिया गया। सभी रीति रिवाज के साथ उसकी शादी की गई थी लेकिन शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक चला उसके बाद ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। दरअसल 10 लाख खर्च करने के बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।
धीरे-धीरे उत्पीड़न बढ़ता चला गया। उसके जेठ और अन्य लोग उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। हालांकि यहां भी मामला थमा नहीं। जब एक पुत्र हो गया उसके बाद भी इसी तरीके की प्रताड़ना चलती रही और दुर्व्यवहार होता रहा। महिला चुपचाप सब कुछ सहती रही और सब कुछ ठीक होने का इंतजार करती रही। हालांकि हद तो तब हो गई जब मार्च 2023 में ससुराल वाले महिला को खुर्जा से बुलंदशहर लेकर आए और गाड़ी में उसके साथ मारपीट की ,इसके बाद उसे बुलंदशहर के नगर इलाके रोड पर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने अपने घर पहुंच कर सब बात की जानकारी दी। इसके साथ-साथ उसने यह भी बताया कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है।
पुलिस मामला दर्ज किया
जब पीड़िता के घर वालों को सारी जानकारी हुई तो वह पुलिस में पहुंचे और जानकारी दी कि किस तरीके से पति ने तीन तलाक दिया और जेठ और अन्य लोग महिला के साथ दुर्व्यवहार करते थे। पुलिस ने महिला की गुहार पर सभी आरोपी और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों को जाचने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।