Business News : अगले हफ्ते हो सकती है कमाई, मार्केट पर रखें नजर
Earnings may happen next week, keep an eye on the market
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:21 AM
मुंबई। साप्ताहिक कारोबार के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को बाजार में दर्ज हुई बढ़त के बावजूद स्टॉक मार्केट नुकसान के साथ बंद हुआ। बाजार पर विदेशी संकेतों का दबाव देखने को मिला है। बाजार मान रहा है कि अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता से निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। अगले हफ्ते भी बाजार की दिशा तय करने के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहेंगे।
अगले हफ्ते आएंगे कई देशों के आर्थिक आंकड़े
अगले हफ्ते कई देशों के आर्थिक आंकड़े आएंगे। इनमें अमेरिका के पीएमआई आंकड़े, घरों की बिक्री, क्रूड ऑयल स्टॉक और अमेरिका के मार्च तिमाही के ग्रोथ आंकड़ों का दूसरा अनुमान भी जारी होगा। इसके अलावा यूरो जोन, जापान और यूके के भी आर्थिक आंकड़े जारी होंगे। विदेशी बाजारों की इन पर प्रतिक्रिया का असर घरेलू बाजारों पर असर देखने को मिल सकता है।
तिमाही नतीजे
अगले हफ्ते कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इसमें बीपीसीएल, अशोक लेलैंड, हिंडाल्को, ऑयल इंडिया, एलआईसी, आइडिया शामिल हैं। इनके स्टॉक पर प्रदर्शन के आधार पर मूवमेंट देखने को मिलेगा।
कच्चे तेल ने कमाया साप्ताहिक लाभ
अप्रैल मध्य के बाद से पहली बार कच्चे तेल ने साप्ताहिक लाभ कमाया है। हफ्ते के दौरान कच्चा तेल 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इस हफ्ते बाजार कच्चे तेल की दिशा पर नजर रखेगा। कीमतों में उतार-चढ़ाव से तेल सेक्टर के स्टॉक्स पर असर देखने को मिलेगा। वहीं ज्यादा गहरे संकेत मिलने पर बाजार अर्थव्यवस्था पर इसके असर का अनुमान लगाएगा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।