Business News : जनता की जेब पर फिर पड़ा डांका , डीजल व पेट्रोल हुए और महंगे
The public has been cheated again, diesel and petrol became more expensive
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:22 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:22 PM
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिर भी कई राज्यों में इनके दाम में इजाफा दर्ज किया गया है। हालांकि कुछ राज्यों में इनके दामों में नरमी भी देखी गई है। WTI क्रूड 71.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी किए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले हर 15 दिनों में कीमतों में संशोधन किया जाता था।
यूपी समेत कई राज्यों में बढ़े पट्रोल और डीजल के दाम
राजस्थान में पेट्रोल 90 पैसे और डीजल 81 पैसे महंगा हो गया है। महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 86 पैसे महंगा हो गया है। पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 45 और 43 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 41 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और केरल में भी ईंधन महंगा हो गया है।
इन राज्यों में सस्ता हुआ है पेट्रोल और डीजल
उधर, गुजरात में पेट्रोल-डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 24 पैसे सस्ता हुआ हैं कर्नाटक में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।
Business News
चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।
इन शहरों में नई दरें
नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर।
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं नई दरें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि हमें इतना महंगा पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।