
Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट रुख किया है। दोनों दलों ने बीजेपी पर धोखाधड़ी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में सोमवार को फिर से सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।