कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पीछे किसका समर्थन है ? क्या इस संगठन को सरकार या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का साथ हासिल है, या इसका आम आदमी पार्टी (AAP) से कोई संबंध है ? इन सवालों पर AISAकी प्रमुख नेहा बोरा ने एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में अपनी राय रखी।
.webp?v=1793260089963)
National News : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की प्रमुख नेहा बोरा ने सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और आम आदमी पार्टी (AAP) से संभावित जुड़ाव को लेकर अपनी बात रखी है। एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह माना जाए कि कॉकरोच जनता पार्टी के पीछे सरकार या RSS का समर्थन है। हालांकि, उन्होंने राजनीतिक परिस्थितियों और जनप्रतिनिधियों पर पड़ने वाले दबाव का जिक्र करते हुए भविष्य को लेकर पूरी तरह निश्चित दावा करने से परहेज किया। National News
यह भी पढ़ें : MLC के पास कौन-कौन से अधिकार होते हैं ? सैलरी, भत्ते और पेंशन की पूरी जानकारी
साक्षात्कार के दौरान नेहा बोरा से पूछा गया कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी को सरकार ने खड़ा किया है या उसे पर्दे के पीछे से RSS का समर्थन मिल रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक उनके सामने ऐसा कोई प्रमाण नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में सांसदों और विधायकों पर जांच से जुड़े मामलों के जरिए दबाव पड़ने की आशंकाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए वह नहीं चाहतीं कि उनका मौजूदा बयान भविष्य में गलत साबित हो। नेहा बोरा के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से उनकी जितनी बातचीत हुई है, उसके आधार पर उन्हें लगता है कि वे देश की मौजूदा परिस्थितियों को समझते हैं। उन्होंने फिलहाल संगठन के RSS से जुड़े होने या उसे समर्थन मिलने की बात को प्रमाणित नहीं माना। National News
इसे भी पढ़ें : भारत में युवाओं में बढ़ रही हैं गंभीर बीमारियां, अपोलो की रिपोर्ट में चेतावनी
साक्षात्कार में नेहा बोरा से यह भी पूछा गया कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी भविष्य में राजनीति में प्रवेश कर सकती है। सवाल में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बयान का भी संदर्भ दिया गया। इस पर बोरा ने कहा कि यदि संगठन राजनीति में उतरने का फैसला करता है, तो उन्हें व्यक्तिगत तौर पर इससे कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि संगठन के नेता स्पष्ट कर रहे हैं कि उनका राजनीति में आने का इरादा नहीं है, तो फिलहाल उनकी बात पर भरोसा किया जाना चाहिए। National News
कॉकरोच जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी का युवा मोर्चा या गुप्त संगठन बताए जाने संबंधी आरोपों पर नेहा बोरा ने कहा कि इस सवाल का जवाब देना कॉकरोच जनता पार्टी का काम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संगठन का आम आदमी पार्टी से जुड़ाव है, तो भी उन्हें इससे आपत्ति नहीं है। बोरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी फिलहाल भाजपा के खिलाफ संघर्ष कर रही है। उनके अनुसार, जब तक AAP और उससे जुड़े छात्र संगठन भाजपा तथा RSS के खिलाफ काम कर रहे हैं, तब तक उन्हें उनके साथ काम करने में परेशानी नहीं है। National News
विज्ञापन