COLD NEWS : गुरूदासपुर में पारा 2.5 डिग्री, पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड
COLD NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:49 PM
COLD NEWS : चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में बुधवार को सुबह कड़ाके की ठंड रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। पंजाब और हरियाणा में सुबह कई जगहों पर कोहरे की घनी परत छाई रही, जिससे दृश्यता घट गई। दोनों राज्य पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।
COLD NEWS
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, लुधियाना में 5.8 डिग्री, अमृतसर में 5.9 डिग्री, पटियाला में 6.0 डिग्री, अमृतसर में 5.9 डिग्री और मोहाली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम तापमान (3.8 डिग्री सेल्सियस) नारनौल में रहा। वहीं, सिरसा में पारा 5.8 डिग्री, हिसार में 5.9 डिग्री, करनाल में 6.3 डिग्री, अंबाला में 6.3 डिग्री, रोहतक में 6.6 डिग्री और भिवानी में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।