Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3451 नए मामले दर्ज, सावधानी बरतने की जरूरत
Coronavirus Update
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:50 AM
Coronavirus Update In India: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,451 केस दर्ज हुए हैं.
अब कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 20,635 पर पहुंच गया है. इसके साथ ही रविवार को कोरोना संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है.
>> यह जरूर पढ़े:- UP Kanpur News: अतिक्रमण हटाने पर भड़के लोग, प्रशासन की टीम पर किया पथराव
आपको बता दू 7 मई को 3,805 नए संक्रमित (Coronavirus Update) मामले दर्ज हुए थे. ये 6 मई की तुलना में 7.3 % अधिक थे. वही कोरोना से 22 लोगों की मौत भी हुई थी. देश में वर्तमान में कोरोना से रिकवरी रेट 98.74 % है. वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.83 % है.
शनिवार को जिन 5 राज्यों में अधिकतम मामले दर्ज किए गए वो हैं- दिल्ली (1656), हरियाणा (582), केरल (400), उत्तर प्रदेश (320) और महाराष्ट्र (205).
कोरोना के कुल मामलों के 83 % मामले इन 5 राज्यों से सामने आए थे, जिनमें से 43 % मामलों अकेले दिल्ली में हैं.
>> यह जरूर पढ़े:- Survey of Gyanvapi Mosque: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, धर्म स्थल अधिनियम का उल्लंघन है ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे
Coronavirus Update: वैक्सीन के 193 करोड़ डोज लग चुके