अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में शामिल हो रहे क्रिकेट के सितारें, परिवार संग दिखें धोनी-सचिन
Anant - Radhika Pre Wedding
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:14 AM
Anant - Radhika Pre Wedding : भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से तय की गई है। दोनों की शादी जुलाई में होने वाली है। लेकिन इससे पहले अनंत और राधिका की प्री वेडिंग की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अनंत और राधिका की प्री वेडिंग तीन दिवसीय है जिसका आयोजन जामनगर में किया जा रहा है।
भारतीय पूर्व कप्तान धोनी भी पहुंचे
इस तीन दिवसीय प्री वेडिंग में कई फिल्मी सितारे हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। फिल्मी सितारे और बिजनेसमैन के अलावा कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स भी जामनगर में प्री वेडिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेते नजर आएंगे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अनंत और राधिका की प्री वेडिंग के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ जामनगर पहुंच चुके हैं। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस प्रोग्राम को अटेंड करने के लिए पहुंचे हैं।
[caption id="attachment_146170" align="aligncenter" width="317"] MS Dhoni with Wife[/caption]
फैमली संग सचिन भी होंगे फंक्शन में शामिल
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर अपनी वाइफ अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ अनंत और राधिका की प्री वेडिंग के समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी जाम नगर पहुंच चुके हैं। ईशान किशन के अलावा सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।
जहीर खान भी पहुंचे जामनगर
केवल भारत के ही नहीं अनंत और राधिका की प्री वेडिंग में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो को भी जामनगर में स्पॉट किया गया। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से लंबे समय तक खेलने वाले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी साथ इस फंक्शन को अटेंड करने पहुंच चुके हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने अपनी दादी के कहने पर जामनगर में प्री वेडिंग का प्रोग्राम रखा है।
[caption id="attachment_146169" align="aligncenter" width="264"] Zahir Khan With Wife[/caption]
Anant - Radhika Pre Wedding
रोहित शर्मा को भी मिला है इनवटिशन
अनंत और राधिका की प्री वेडिंग में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी इनवाइट किया गया है। लेकिन अभी तक उनके आने की कोई खबर सामने नहीं आई है। इसके अलावा हार्दिक पंड्या समेत मुंबई इंडियंस से जुड़े कई सितारे इस प्रोग्राम में नजर आ सकते हैं। बता दें कि प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक चलेगा जिसका आयोजन जामनगर में किया जा रहा है। इस समरोह में केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मेहमानों को बुलाया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।