ऐसा रहस्यमयी समुद्र जो डूबे हुए इंसानों को फेंक देता है बाहर, मछलियों का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:51 AM
Dead sea : जिन लोगों को तैरना नहीं आता वो नदी, तालाब, झील या फिर समुद्र से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, क्योंकि अगर आपको तैरना नहीं आता तो यकीनन आपका समुद्र में डूबना तय है, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं जिसके बारे में सुनना आपके लिए भी काफी नया होगा। साथ ही आपको हैरानी और खुशी एक साथ होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम आपको ऐसी कौन सी जानकारी देने वाले हैं जिससे हैरानी-खुशी साथ में होगी। चलिए जानते हैं कि क्या है वो दिलचस्प जानकारी?
अगर आप बिल्कुल भी तैरना नहीं जानते तो आप समुद्र के पानी से कोसों दूर रहना ही मुनासिब समझते हैं। वहीं जो लोग तैरने में एक्सपर्ट होते हैं उन्हें समुद्र से दोस्ती करना काफी पसंद होता है। क्या आप जानते हैं? दुनिया में एक ऐसा भी समुद्र है जिसमें यदि आप गलती से भी गिर जाते हैं तो आप उसमें डूब नहीं सकते बल्कि समुद्र खुद ही आपको पानी के ऊपर फेंक देता है और आप तैरने लगते हैं। हम आपको बताते कैसे? दरअसल इजरायल और जॉर्डन के बीच स्थित दुनियाभर में मशहूर ये अनोखा और रहस्यमयी समुद्र डेड सी (Dead Sea) है जिसे मृत सागर के नाम से भी जाना जाता है। आप ये जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि Dead Sea की ये खासियत है कि आप इस समुद्र में कभी नहीं डूब सकते हैं।
आखिर Dead Sea में कोई क्यों नहीं डूब सकता?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Dead Sea में कोई भी इंसान इसलिए नहीं डूब सकता क्योंकि इसके पानी में नमक की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप Dead Sea में लेट भी जाएं तो डूब नहीं सकते हैं। बता दें Dead Sea समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे है, जिसका पानी अन्य समुद्र के मुकाबले काफी खारा है। यही वजह है कि इसमें कोई भी जीव जीवित नहीं रह पाता। इस समुद्र में जीव के अलावा पेड़-पौधे भी जिंदा नहीं रह सकते। ऐसा कहा जाता है कि यदि इस समुद्र में मछली को छोड़ दिया जाए तो वो चंद सेकंड में मर जाएगी।
[caption id="attachment_171839" align="aligncenter" width="700"] Credit-Social Media[/caption]
Dead Sea अन्य समुद्र से अलग क्यों?
साइंटिस्ट के अनुसार, इस रहस्यमयी समुद्र के पानी में ब्रोमाइड, जिंक, सल्फर, पोटाश, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो इसको खारा बनाते हैं। इंसानों के लिए इसका खारा पानी बेहतर माना जाता है। साइंटिस्ट का ऐसा मानना है कि डेड सी के पानी में नहाने से इंसान की त्वचा संबंधी कई तरह की बीमारियां अपने आप खत्म हो सकती है।