
Delhi News: दिल्ली की राजीव गांधी फाउंडेशन एवं उद्भव सामाजिक सांस्कृति एवं साहित्य संस्थान की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य (गोल्ड मेडलिस्ट) एवं समाजसेवी आचार्य डा. प्रणव शास्त्री को महात्मा गांधी सम्मान-2023 से नवाजा गया। डा. प्रणव को यह सम्मान मिलने पर ज्योतिष जगत में हर्ष व्याप्त है।
मंगलवार की शाम दिल्ली के डा. राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और ईश्वर वंदना से हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता पर अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य (गोल्ड मेडलिस्ट) एवं समाजसेवी आचार्य डा. प्रणव शास्त्री को महात्मा गांधी सम्मान-2023 से नवाजा गया। संस्था की ओर से उन्हें समाजसेवा एवं ज्योतिष कर्म से लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के योगदान में यह सम्मान पत्र दिया गया।अपने संबोधन में डा. प्रणव ने ज्योतिष की विभिन्न विद्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. विवेक गौतम, संरक्षक एसके शर्मा, सह संरक्षक अशोक पांडे, अरविंद आदि सहयोगी एवं महाकवि और साहित्यकार उपलब्ध साहित्यकार आदि भी उपस्थित रहे।
Read More -