Delhi : आतिशी ने बच्चों के अधिकारों के लिए दिया पहला डीसीपीसीआर पुरस्कार
Atishi gave the first DCPCR award for the rights of children
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:01 AM
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) द्वारा नवगठित पुरस्कार उन व्यक्तियों, संस्थानों और बाल एजेंसी के कार्यों को मान्यता देता है, जिन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
नई दिल्ली। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बाल अधिकार और विकास के क्षेत्र में देशभर में बदलाव लाने वालों को पहला ‘डीसीपीसीआर चिल्ड्रन चैंपियन’ पुरस्कार प्रदान किया।
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) द्वारा नवगठित पुरस्कार उन व्यक्तियों, संस्थानों और बाल एजेंसी के कार्यों को मान्यता देता है, जिन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आतिशी ने कहा कि डीसीपीसीआर चिल्ड्रन्स चैंपियन पुरस्कार के विजेता देशभर के उन असाधारण लोगों में से हैं, जिन्होंने असाधारण कार्य किया, संघर्ष किया और इस व्यवस्था में कई चुनौतियों का सामना किया और वे बच्चों के जीवन में बदलाव लाने के लिए दृढ़ थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।