Delhi Crime : बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, बहू ने रची साजिश, जानिये हैरतअंगेज दास्तान
Elderly couple murdered, daughter-in-law conspired, know the surprising story
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:28 PM
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, दंपति सोमवार को अपने आवास पर मृत पाए गए थे। उसके बाद उनकी बहू मोनिका वर्मा को उसके प्रेमी आशीष भार्गव और सहयोगी विकास की मदद से उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि भार्गव गाजियाबाद का निवासी है, जिसे बुधवार शाम वहां से गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया जाएगा। मामले में आरोपी मोनिका पहले ही चार दिन की पुलिस हिरासत में है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि मामले में वांछित भार्गव के एक दोस्त विकास की तलाश जारी है। गौरतलब है कि राधे श्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीणा (68) के घर में लूटपाट भी की गई। उनके घर से करीब पांच लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था। पुलिस के अनुसार, मोनिका के भार्गव के साथ विवाहेत्तर संबंध थे। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसीलिए उसने सास-ससुर की हत्या की साजिश रची।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।