Delhi News: दिल्ली के अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Delhi News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:05 PM
Delhi News: नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के जीके-1 स्थित एक अस्पताल में शनिवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Delhi News
उन्होंने बताया कि हालांकि, इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर सात मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि आग अस्पताल के कार्यालय और भूमिगत तल में लगी और इस पर सुबह 9.50 बजे तक काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।