DELHI POLITICAL : काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे भाजपाई
DELHI POLITICAL
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:57 AM
DELHI POLITICAL : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के विधायक काले कपड़े व काली पगड़ी पहन कर विधानसभा में पहुंचे। आम आदमी सरकार पर भष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए मुख्ममंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा।
DELHI POLITICAL
भाजपा के सदस्य अजय महावर ने बसों की खरीद, आबकारी नीति और दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ‘‘बेईमान’’ सरकार मनीष सिसोदिया का बचाव कर रही है, जिनपर ‘‘ भ्रष्टाचार के कई बड़े आरोप’’ हैं, जबकि उनके एक मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। कविधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र सोमवार से शुरू हुआ था।
भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा, हम दिल्ली की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ हैं। कक्षाएं बनाने में, बसों की खरीद और शराब नीति में घोटाला....कुल मिलाकर यह सरकार केवल भ्रष्टाचार कर रही है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। हमारी मांग है कि उन्हें हटाया जाए। हम इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहन रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर चुनी हुई सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा था कि सक्सेना हमारे प्रधानाध्यापक नहीं हैं, जो हमारा गृह कार्य जांचेंगे और उन्हें हमारे प्रस्तावों पर केवल हां या ना कहना है। ‘आप’ के विधायकों ने उपराज्यपाल कार्यालय तक मार्च भी निकाला था।
वहीं सक्सेना के हस्तक्षेप के खिलाफ ‘आप’ के विधायकों के विरोध के बीच सोमवार को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और फिर बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।