
Delhi Pune Flight: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) से महाराष्ट्र के पुणे जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट (SpiceJet Flight) में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इस बाद फ्लाइट की बोर्डिंग रोक दी गई और बम स्क्वॉड टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। (SpiceJet)
न्यूज एजेंसी के अनुसार, उड़ान भरने से पहले दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की कॉल आई थी। CISF और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन SOP के अनुसार सुरक्षा ड्रिल का पालन किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार को मॉस्को से गोवा आ रही चार्टर्ड फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इससे पहले आज, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट एयरवेज को एक नोटिस जारी कर उस घटना की रिपोर्ट मांगी है, जिसमें बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरोब्रिज पर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा था। स्पाइसजेट (Delhi Pune Flight) के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट की उड़ान SG 8133 (दिल्ली-बेंगलुरु) दिनांक 10 जनवरी 2023 को नेटवर्क में मौसम की गड़बड़ी और विमान के पिछले घुमाव के कारण देरी हुई।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida