भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर विवाद क्यों बढ़ता जा रहा है? बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर अब सांसद पप्पू यादव ने भी विरोध दर्ज कराया है।

National News : बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कड़ा विरोध जताया है। वह धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित रामकथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिन पर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई। उनकी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। National News
यह भी पढ़ें :पागल हो गया है यह बाबा कथा वाचक, तोड़ दी सारी मर्यादा
सांसद पप्पू यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसी सिलसिले में वह संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने इस टिप्पणी को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। National News
इसे भी पढ़ें : पेट्रोलडीजल भरवाने से पहले जान लें आज के नए रेट
भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विरोध बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करना या भगवान राम और कृष्ण के बीच भेद पैदा करना नहीं था। उन्होंने अपनी टिप्पणी को विनोद और व्यंग्य के संदर्भ में बताया तथा विवाद के बाद खेद जताते हुए माफी भी मांगी। National News-
विज्ञापन