बड़ी खबर: 200 करोड़ की प्रॉपर्टी कर दी दान, बन गए संन्यासी
Donated property worth Rs 200 crore By Bhavesh Bhai Bhandari
भारत
चेतना मंच
12 Apr 2024 11:40 PM
Donated property worth Rs 200 crore By Bhavesh Bhai Bhandari : यह खबर पढक़र आपको आसानी से यकीन नहीं होगा किन्तु यह बिल्कुल सत्य है। गुजरात प्रदेश के एक धन्ना सेठ भावेश भाई भंडारी ने अपनी 200 करोड़ रूपए मूल्य की सारी की सारी प्रोपर्टी दान में दे दी है। गुजरात के व्यापारी भावेश भाई भंडारी 200 करोड़ रूपये की प्रोपर्टी दान करके जैन संन्यासी बनने के मार्ग पर चल पड़े हैं। भावेश भाई भंडारी की पत्नी ने भी जैन संन्यासी बनने का फैसला कर लिया है। दो साल पहले भावेश भाई भंडारी का बेटा तथा बेटी भी जैन संन्यासी बन गए थे।
बहुत बड़ा फैसला
आपको बता दें कि भावेश भाई भंडारी गुजरात प्रदेश के साबरकांठा जिले के रहने वाले हैं। भावेश भाई भंडारी गुजरात के बड़े उद्योगपति तथा व्यापारी के तौर पर पहचाने जाते हैं। अब भावेश भाई भंडारी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनने वाले हैं। चर्चा का विषय क्यों ना बनें भावेश भाई भंडारी ने बहुत बड़ा फैसला करते हुए अपनी 200 करोड़ रूपए की सारी प्रोपर्टी दान दे दी है। कलयुग में जहां लोग किसी को एक रूपया देते हुए भी सोचते हैं वहीं इसी कलयुग में भावेश भाई भंडारी का यह फैसला बहुत बड़ा बल्कि सबसे बड़ा नेक उदाहरण बनने वाला है।
बनेंगे जैन संन्यासी
गुजरात से आई एक चौंकाने वाली मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गुजरात के पूंजीपति भावेश भाई भंडारी ने अपनी 200 करोड़ रूपये की प्रोपर्टी दान कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुजरात के साबरकांठा जिले (Sabarkantha) में हिम्मतनगर के रहने वाले बिजनेसमैन भावेश भाई भंडारी और उनकी पत्नी ने संन्यास लेने का फैसला किया है. भावेश ने अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर दी. उन्होंने सांसारिक मोह त्यागकर संन्यास का रास्ता अपना लिया है। यहां रहने वाले भावेश भाई भंडारी संपन्न परिवार में जन्मे और सभी सुख सुविधाओं में पले बढ़े. जैन समाज में अक्सर उनकी भेंट दीक्षार्थियों और गुरुजनों से होती थी।
Donated property worth Rs 200 crore By Bhavesh Bhai Bhandari
भावेश भाई के 16 साल के बेटे और 19 साल की बेटी ने दो साल पहले संयमित जीवन जीने के रास्ते पर चलने को लेकर दीक्षा लेने का फैसला किया था। साल 2022 में बेटे और बेटी के दीक्षा लेने के बाद अब भावेश भाई और उनकी पत्नी ने भी संयम का मार्ग अपनाने का फैसला किया है।
भावेश भाई भंडारी ने सांसारिक मोह माया से अपने कदम मोड़ लिए और उन्होंने तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति दान में दे दी. उन्होंने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के बिजनेस के साथ अहमदाबाद के कामकाज को छोड़कर अचानक दीक्षार्थी बनने का फैसला कर लिया।
संन्यासी बनने जा रहे साबरकांठा जिले के भावेश भाई की शोभायात्रा हिम्मतनगर में धूमधाम से निकाली गई. इस दौरान उन्होंने अपनी सारी संपत्ति दान कर दी. दान में तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति दी गई है। यह शोभायात्रा करीब चार किलोमीटर तक लंबी थी।
जैन समाज से जुड़े हुए दिकुल गांधी ने कहा कि 22 अप्रैल को हिम्मतनगर रिवर फ्रंट पर एक साथ 35 लोग संयमित जीवन में पदार्पण करने जा रहे हैं. हिम्मतनगर का भंडारी परिवार भी इसमें शामिल है। इतना ही कहा जा सकता है कि करोड़ों की संपत्ति छोड़ने वाले इंसान को ही संयमित जीवन जीने का अधिकार है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।