Drone Technology: निगरानी में सहूलियत के लिए करें ड्रोन का इस्तेमाल:सुक्खू
Drone Technology
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:55 PM
Drone Technology: शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की मंशा ड्रोन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल राज्य की विभिन्न योजनाओं की निगरानी, यातायात प्रबंधन, फंसे हुए पर्वतरोहियों को बचाने, वन क्षेत्र एवं वन्य जीवों की निगरानी करने, अवैधन खनन पर नजर रखने में करने की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी।
Drone Technology
उन्होंने कहा कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है कि कैसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज को तेज व प्रभावी बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका लाभ बड़े पैमाने पर लोगों को होगा क्योंकि प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में भी अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रसार में भी किया जा सकता है।