जाने क्या होता है e-sim, इसे फिजिकल सिम कार्ड में कैसे बदलें?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:09 AM
e-SIM Card : e-SIM यानी (एंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यू) लेटेस्ट सिम कार्ड तकनीक है जिसके द्वारा आप अपने मोबाइल सिम कार्ड को फिजिकल सिम कार्ड के बगैर ही अपने मोबाइल नेटवर्क को एक्सेस कर पाते हैं। एप्पल आईफोन के आलावा ऐसे और भी कई नए फोन्स हैं जो फिजिकल सिम के साथ-साथ e-SIM फीचर भी ऑफर करते हैं।
e-SIM Card
e-SIM क्या होता है?
यदि बात करें ई सिम यानी (एंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यू) की तो यह एक तरह की डिजिटल सिम होती है जिसे डिवाइस में एम्बेड करने की जरूरत होती है। आसान शब्दों में कहें तो e-SIM एक सिम कार्ड का ही दूसरा रूप होता है। जो सीधे किसी डिवाइस में एम्बेड हो जाता है। इस सिम में आपको अपने फोन के अन्दर किसी तरह की कोई सिम कार्ड डालने की जरूरत नहीं होती। क्योंकि E-sim को टेलीकॉम कंपनी ओवर-द-एयर चालू कर देती है। आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर की मदद से इस सिम को चलाना होता है। इसलिए e-sim बाकियों सिम से काफी अलग होता है।
लेटेस्ट सिम कार्ड है e-SIM
दरअसल ESIM लेटेस्ट सिम कार्ड तकनीक है जिसके द्वारा आप अपने मोबाइल सिम कार्ड को फिजिकल सिम कार्ड के बगैर ही अपने मोबाइल नेटवर्क को एक्सेस कर पाते हैं। एप्पल आईफोन के आलावा ऐसे और भी कई नए फोन्स हैं जो फिजिकल सिम के साथ-साथ e-SIM फीचर भी ऑफर करते हैं।
e-SIM कैसे प्राप्त करते हैं?
आपको बता दें कि जो फिजिकल सिम आपके पास मौजूद होता है उसी फिजिकल सिम कार्ड को e-SIM में बदलने का भी ऑप्शन होता है। इसके अलावा आप e-SIM पर सीधे एक नया नंबर ले सकते हैं। Vi, Airtel व Jio e-SIM के लिए बेहद पॉप्युलर ऑप्शन्स हैं। लेकिन इन सभी के पास eSIM लेने के लिए एक अलग प्रक्रिया होती है। आप इस प्रक्रिया को घर बैठे-बैठे जियो एंव एयरटेल के सिम कार्ड में शुरू कर सकते हैं। यदि आप जियो सिम के यूजर हैं तो आपको पहले फिजिकल स्टोर जाने की जरूरत पडेगी। साथ ही यदि आपको इसके लिए अधिक जानकारी की जरूरत होगी तो आप सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
e-SIM को फिजिकल सिम कार्ड में कैसे बदलते हैं?
यदि आप कभी अपने फोन की e-sim को फिजिकल सिम में बदलना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है। e-SIM को फिजिकल सिम कार्ड में बदलनें की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर के स्टोर पर जाना होगा। आपको सर्विस प्रोवाइडर के स्टोर पर अपने सवाल को समझाना होगा। लेकिन इससे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी प्रक्रिया को शुरू करने से पहले आपके पास वैलिड ID प्रूफ मौजूद हो। इसके बाद आपकी e-SIM को रिप्रेजेंटेटिव हमेशा के लिए डीएक्टिवेट कर देगा साथ ही आपको एक फिजिकल सिम देगा।
आपको बता दें आपके फिजिकल सिम का नम्बर eSIM वाला नंबर ही होगा। बस आपको अपने फिजिकल सिम को इन्सर्ट करने की जरूरत पडेगी। और आपको सिम के एक्टिव होने के लिए कुछ घंटों का इंतज़ार करने की जरूरत होगी। दरअसल आपको सबसे पहले अपनी e-SIM को हमेशा के लिए डीएक्टिवेट करने की जरूरत होगी। आसान शब्दों में कहें तो e-SIM को डी-एक्टिवेट करते ही आपकी सभी नेटवर्क डिटेल्स भी डिलीट हो जाएंगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।