
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 30 जनवरी से मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में धरने पर बैठे हैं। इस धरने में राकेश टिकैत किसानों की कई समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से चेतना मंच की टीम ने खास बातचीत की। इस बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में किसानों की किन मांगों को लेकर आंदोलन पर बैठे हुए हैं।