हापुड़ में छेड़-छाड़ से तंग आकर छात्रा ने लगाई फाँसी,कॉलेज जाते समय युवक करता था परेशान
हापुड़ में छेड़-छाड़ से तंग आकर छात्रा ने लगाई फाँसी, पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
Hapur News
भारत
चेतना मंच
06 Jan 2024 09:07 PM
Hapur News : हापुड़ में छेड़-छाड़ से तंग आकर एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। आरोप है कि कॉलेज जाते समय एक युवक छात्रा को परेशान करता था जिस कारण छात्रा सुसाइड करने पर मजबूर हो गई। अभद्रता से तंग छात्रा ने फाँसी लगा ली। मामला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर इलाक़े का है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।
छेड़-छाड़ से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड
Hapur News
मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ कोतवाली के गढ़मुक्तेश्वर क़ा है। यहाँ एक छात्रा ने छेड़-छाड़ से तंग होकर फाँसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा के भाई ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर छेड़-छाड़ का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर आरोपी के ख़िलाफ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। दरअसल नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन नगर के एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी, उसके साथ कॉलेज आने जाने के दौरान लगातार छेड़-छाड़ की जा रही थी। इसी बात से आहत होकर बहन ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भाई ने आरोपी युवक पर बहन के साथ छेड़-छाड़ करने का आरोप लगाया साथ ही पुलिस को संबंधित सबूत भी सौंपे हैं। भाई का कहना है कि छेड़-छाड़ करने वाले युवक पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
हापुड़ में कॉलेज जाते समय युवक करता था परेशान
हापुड़ पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। आरोप है कि छात्रा से एक युवक ने छेड़-छाड़ की थी जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया । पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। हापुड़ पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।Hapur News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।