
Ghaziabad News (चेतना मंच)। गाजियाबाद क्षेत्र के शालीमार गार्डन थाने का जिस दिन उदघाटन हुआ उसी रात थाने से चंद कदम की दूरी पर खडी दो कारों के टायर चोरों ने साफ कर दिए। दोनों कारों के टायर चोरी होने से क्षेत्रवासी आश्चर्य में है कि थाना खुलने के बाद यह कैसे संभव हो गया।
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने से चंद कदम दूर शिव चौक पर स्थित प्लॉट नंबर बी-19 और 836 में दो कार के टायर खोलकर चोरी कर लिए गए हैं। चोर 836 शालीमार गार्डन एक्स-1 में रहने वाले रवि पांडे तथा शालीमार गार्डन एक्स-2 के बी-19 में रहने वाले राजू गोयल की कार के टायर लेकर फरार हो गए। अज्ञात चोर सीसीटीवी में कैद हुआ है जो एक सफेद रंग की कार में आया था। चोरी की इस घटना ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है।
[caption id="attachment_78732" align="alignnone" width="700"]
Ghaziabad News[/caption]
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले शालीमार गार्डन थाने का उदघाटन हुआ था, जिसके बाद लोगों में यह आशंका प्रबल हुई थी कि अब क्षेत्र में अपराधिक वारदात कम होंगी। लेकिन थाना खुलने के बाद दो कारों के टायर चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगते नजर आ रहे हैं।