
Ghaziabad : रविदास कालोनी पुराना विजय स्थित इन्दू शिशु विद्या सदन द्वारा संचालित ममता की छांव सेवा ट्रस्ट में आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बस्ती के लोगों ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की और यह भी कहा कि जब भी कोई कार्यक्रम होगा हम साथ-साथ मनाएंगे।
Ghaziabad Newsइस दौरान धर्म सिंह ने बाबा साहब के चित्र के सामने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। बच्चों को केक, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक मेघराज अरोरा, स्कूल प्रबंधक डॉक्टर राज कुमार आर्य, ट्रस्ट सचिव व स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, विद्यालय परिवार मंजू मल्होत्रा, राजेश कुमार, आयुष, प्रिया, यादराम, देशराज, धारा जाटव, भारत गौतम, ओमवीर, ओमप्रकाश, सुशीला व कमलेश आदि उपस्थित रहे।