चुनावी रंजिश के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला, बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:26 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गाजियाबाद के कुछ बादमाशों ने एक युवक पर कई राउंड फायर कर दिए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Ghaziabad News
घटना गाजियाबाद के कौशांबी इलाके का है। जहां ईडीएम मॉल के पास एक रेस्टोरेंट के सामने कुछ बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घायल युवक को वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
बेखौफ बदमाशों ने किया हमला
घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। जो गाजियाबाद के भोवापुर गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे अंकित अंगूठी रेस्टोरेंट कौशांबी थाना क्षेत्र के पास से गुजर रहा था। तभी वहां खड़े कुछ बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से अंकित गम्भीर रूप से घायल हो गया। अंकित के चेहरे, कमर और गर्दन पर चार गोलियां लगी हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने गम्भीर रूप से घायल अंकित को वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां गम्भीर हालत में उसका इलाज जारी है।
दंबगों ने पहले भी बनाया था शिकार
अंकित के चाचा ने बताया कि भोवापुर गांव के ही कुछ बदमाश चुनाव के बाद से उनके परिवार से रंजिश रखते हैं क्योंकि अंकित ने चुनाव के समय दूसरे पक्ष के लोगों का साथ दिया था। एक साल पहले भी दबंगों ने घर के बाहर फायरिंग की थी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना को लेकर एसीपी पूनम मिश्रा के का कहना है कि गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अंकित पर गोली चलाने वाले दबंगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।