पत्नी और बेटे को मारकर मांगी माफी, फिर अपने गले पर फेर लिया चाकू
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:50 AM
Ghaziabad News : नोएडा के पास स्थित गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी व मासूम बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने अपने भी गले पर चाकू फेर कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति पर काफी कर्ज था और वो कर्ज चुकाने में नकामयाब हुआ था।
घर में खून देख पुलिस को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक महेंद्रा एनक्लेव बी 1 निवासी अमरदीप शर्मा अपनी पत्नी सोनू और बेटे विनायक वशिष्ठ के साथ रहते हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अमरदीप के छोटे भाई ने हिमाचल प्रदेश से अपनी चाची संगीता को फोन कर बताया कि अभी अमरदीप का फोन आया है। उसने बताया है कि किसी ने उनपर हमला कर दिया है। उन्हें बचा लो। संगीता जब घर पर आई तो गेट नहीं खुला। उन्होंने पड़ोसन की मदद से दरवाजा खोला। अंदर कमरे में खून देखकर महिलाएं घर से बाहर की तरफ भागी और शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला सोनू शर्मा और बेटे विनायक का शव बेड पर मिला। जबकि अमरदीप लहूलुहान हालत में मिले। अमरदीप पलंग के पास नीचे मिला। घायल अमनदीप को अस्पताल में भर्ति करवाया गया है, जहां उसकी हालत नजुक बनी हुई है।
मौके से मिल रजिस्टर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से एक रजिस्टर में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें घायल अमरदीप ने पत्नि व बेटे को मारकर माफी मांंगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह और एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव समेत फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। पड़ोसियों का कहना है कि अमरदीप मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। कांगड़ा में उनका क्राकरी का काम भी है।