Ghaziabad News : धूमधाम से हुआ भारत विकास परिषद की शक्ति शाखा का अधिष्ठापन समारोह
Inauguration ceremony of Bharat Vikas Parishad's Shakti branch took place with pomp
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:26 AM
गाजियाबाद। भारत विकास परिषद की शक्ति शाखा का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। आरडीसी में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (भारत को जानो) इंदु वार्ष्णेय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। उनके अलावा प्रांतीय अध्यक्ष पंकज सक्सेना, प्रांतीय महासचिव नरेंद्र शर्मा, प्रांतीय वित्त सचिव कवित बंसल, प्रांतीय महिला संयोजिका मुक्ता अग्रवाल, प्रांतीय सह-सचिव प्रवेश चंद्र गुप्ता, प्रांतीय विशेष आमंत्रित सदस्य चारु लता गुप्ता, उड़ान शाखा से मधु मित्तल और मधु भटनागर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Ghaziabad News
अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ समारोह का आगाज
कार्यक्रम की शुरुआत में मां भारती तथा स्वामी विवेकानंद चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद वंदेमातरम गान हुआ। समारोह का आगाज अतिथियों के परिचय और स्वागत के साथ हुआ।
अनन्या ने दी शानदार प्रस्तुति
शक्ति शाखा की अध्यक्ष तृप्ति श्रीवास्तव ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत मातृभूमि और परिषद को नमन किया गया। कार्यक्रम में अनन्या श्रीवास्तव ने शानदार प्रस्तुति दी।
Ghaziabad News
नए सदस्यों को दिलाई शपथ
इस दौरान प्रांतीय महासचिव ने नये सदस्यों तथा नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। प्रांतीय अध्यक्ष पंकज सक्सेना ने अपनी ओजपूर्ण विचार रखे। प्रांतीय महासचिव नरेंद्र शर्मा ने शाखा का उत्साहवर्धन किया। कवित बंसल ने अकाउंट और शाखा शुल्क का ब्योरा पेश किया। मुख्य अतिथि इंदु वार्ष्णेय और मुक्ता ने मातृशक्ति को पूरे जोश के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने शाखा के विस्तार के बाबत मार्गदर्शन दिया।
इन्होंने जताया आभार
शाखा की अध्यक्ष तृप्ति श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शाखा की सचिव रंजना शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता और महिला संयोजिका ऋचा श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#ghaziabadnews #bharatvikasparishad #shaktishakha