
Ghaziabad News : (चेतना मंच)। गाजियाबाद के जवाहर पार्क शालीमार गार्डन क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में महिलाओं ने कलश उठाकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी, पार्षद कालीचरण पहलवान, पार्षद रवि भाटी, सोमनाथ चौहान, कैलाश यादव, यात्रा संयोजक कालीचरण चौहान ने रिबन काटकर किया।
सरदार सिंह भाटी ने बताया यह भागवत कथा 11 जुलाई तक चलेगी इस भागवत कथा को कालीचरण चौहान हर वर्ष करवाते हैं। इस कथा को कथावाचक गुरु शास्त्री महावीर महाराज सुनाएंगे।
कालीचरण चौहान ने बताया कि भागवत कथा के शुरू होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाए शामिल रही।
इस यात्रा में प्रदीप चौहान, उत्तम सिंह, किताब सिंह, विनोद, रवि चौहान, राहुल, जोगेंदर, सुनील, राधा रानी, अलका, किरण देवी, उषा, नीता, शैलेश कुमारी, प्रवीण, शिवानी, जुग्गन, अर्चना सक्सेना, केसर, महेंद्री पाल आदि सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए।