मोदी करेंगे आनन्द विहार नमो भारत ट्रेन स्टेशन का उद्घाटन
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:38 PM
Ghaziabad News : अब दिल्ली एनसीआर के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। इस वर्ष नमो भारत ट्रेन से लोग मेरठ से दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे। इसी 28 या 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आनन्द विहार में नमो भारत ट्रेन स्टेशन का उद्घाटन कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को गाजियाबाद पुलिस व एसपीजी ने साहिबाबाद नमो भारत ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि लिखित में कोई तारीख तय नहीं है।
दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी यह ट्रेन
देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच चलनी है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई के बीच, दूसरे चरण में मेरठ के साउथ तक चल रही है। तीसरे चरण में इसे दिल्ली तक शुरू किया जाना है। न्यू अशोक नगर तक स्टेशन का काम लगभग पूरा है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री का 28 या 29 दिसंबर आनंद विहार स्टेशन का उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी हो रही
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन से आनंद विहार तक जाएंगे। इसलिए प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर उतारने को लेकर जगह की तलाश की जा रही है। बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस गाजियाबाद के अधिकारी और एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अधिकारियों ने साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन, सौर ऊर्जा मार्ग स्थित सीईएल कंपनी और पीएसी 41वीं वाहिनी को देखा। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन आने का रूट तय हो सकता है। यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के अधिकारी खाका तैयार कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियां भी तैयारी में लगी हैं। हालांकि अभी इस पर मुहर नहीं लगी है। सूत्रों का कहना है कि अभी कोई लिखित में कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इसके अलावा अन्य प्रस्तावित रूटों पर अन्य विभागों ने साफ सफाई व अन्य तैयारी शुरू कर दी हैं। Ghaziabad News