नेपाल से चरस तस्करी कर यूपी में नशे का कारोबार कर रही महिला तस्कर, पुलिस के जाल में फंसी
गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है। यहां माफिया चरस गांजा की तस्करी में तस्कर महिलाओं का इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:11 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है। यहां माफिया चरस गांजा की तस्करी में तस्कर महिलाओं का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। नारकोटिक्स एवं लोनी बॉर्डर की पुलिस ने इसका पर्दाफाश किया और आज पकड़े गए दो चरस तस्करों में एक महिला भी शामिल है। एंटी नारकोटिक्स स्टार स्पोर्ट्स एवं लोडिंग बॉर्डर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कल लोनी बॉर्डर डिपो के पास जाल बिछाकर दो तस्करों को 3 किलो 8 ग्राम मादक चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शामली निवासी फातिमा और सिद्धार्थनगर निवासी बद्री यादव को इस बाबत गिरफ्तार किया है। यह चरस एक नेपाली द्वारा मंगाई गई थी।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ द्वारा मिली थी सूचना
लोनी बॉर्डर के क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर चरस गांजे की सप्लाई करने वाले हैं। इस बाबत तुरंत प्रभाव से लोनी बॉर्डर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच शुरू की गई और लोनी बॉर्डर की डिपो के पास भी चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान फातिमा और बद्री प्रसाद को 3 किलो 8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी कीमत लाखों में आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों भी अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
Ghaziabad News in hindi
तस्कर महिलाओं के जरिए भी करवा रहे हैं सप्लाई
तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं को भी संलिप्त कर रहे हैं ताकि किसी को शक ना हो। तस्कर अब महिलाओं के जरिए आसानी से तस्करी का व्यापार गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर में नेटवर्क फैला रहे हैं। और उनके जरिए मादक पदार्थों की सप्लाई करते हैं।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।