गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे का गला काटा
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:21 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद में मंगलवार देर रात डबल मर्डर मामले से सनसनी फैला दी। जहां रात में मां-बेटे की घर में हत्या करने दी गई। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका का है। बताया जा रहा मां-बेटे को चाकू से गोद कर मारा गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को परिवार के सदस्यों पर ही हत्या का शक है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय यशोदा देवी परिवार के साथ गाजियाबाद के गुलाब वाटिका में रहती थीं। उनका तीन मंजिला मकान है। मंगलवार रात भूतल पर उनका बेटा आकाश सोया हुआ था। पहली मंजिल पर यशोदा देवी 35 वर्षीय बेटे बिजेंद्र के साथ सोई थीं। वहीं दूसरी मंजिल पर बेटा धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोया था। बुधवार सुबह आकाश ने पहली मंजिल पर जाकर देखा तो यशोदा और बिजेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसने चीखना-चिल्लाना शुरू किया। इस पर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[caption id="attachment_155932" align="aligncenter" width="396"] Ghaziabad News[/caption]