चिरंजीव विहार में सास की हत्या के आरोप में दामाद गिरफ्तार
गाजियाबाद के कवि नगर थाना अंतर्गत चिरंजीव विहार इलाके में दामाद द्वारा सास की हत्या का मामला सामने आया है
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
25 Nov 2023 12:35 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद के कवि नगर थाना अंतर्गत चिरंजीव विहार इलाके में दामाद द्वारा सास की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक महिला के पुत्र ने 23 नवंबर को चिरंजीव थाना में आरोपी प्रमोहन मृतक महिला के दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र की तहरीर पर आरोपी प्रमोहन को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।
दामाद के खिलाफ दी गई हत्या की तहरीर
थाना कवि नगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 23 नवंबर को पुलिस को चिरंजीव विहार इलाके से प्रमोहन पुत्र रामनिवास जो कि महिला का दामाद बताया गया है के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी गई थी। शिकायत के आधार पर प्रमोहन को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। महिला का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। अभिषेक श्रीवास्तव (एसीपी) ने बताया कि मृतक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर पाया गया था।
Ghaziabad News in hindi
पारिवारिक कलह का नतीजा सास की हत्या
दामाद द्वारा सास की हत्या की शिकायत के मामले में इसका कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पारिवारिक कलह को ही मामले की जड़ बताया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।