क्रूरता : डॉगी को घेर कर मार डाला, फिर बोरे में बंद करके फेंका
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:41 PM
Ghaziabad News : नोएडा के पास स्थित गाजियाबाद की एक पॉश सोसाइटी में रहने वाले सभी लोगों का क्रूरता सामने आई है। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी के गार्डों व आरडब्ल्यू के सदस्यों ने सोसाइटी में आवारा डॉगी को घेर कर लाठी डंडों से पीटा फिर मरे हुए डॉगी को बोरे में बंद कर फेंक दिया सोसाइटी के गार्डों व आरडब्ल्यू के सदस्यों की इस क्रूरता का वीडियो वायरल होने के बाद थाना नंदग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 4 अप्रैल को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी राज नगर एक्सटेंशन नंदग्राम में तैनात गार्ड व आरडब्ल्यू के सदस्य समिति में घूम रहे आवारा डॉगी के पीछे लाठी डंडा लेकर दौड़ रहे थे और उन्हें लाठी डंडों से मार रहे है। वीडियो में सोसाइटी के एक कोने पर बोर में बंद मृत डॉगी भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी में हुई इस घटना की कड़ी निंदा की। अब थाना नंदग्राम में श्रीमती रीता मिश्रा की शिकायत पर सोसाइटी के गार्ड एसके सिंह, समरेंद्र, सौरभ, क्लीन एंड सिक्योर एजेंसी मेंटेनेंस डिपार्टमेंट आरडब्ल्यू के सदस्यों व गार्ड बृजेंद्र के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 3 व 11 के तहत FIR दर्ज की गई है।
Ghaziabad News
https://twitter.com/ashima_sunil/status/1775710912428515830?s=08
Ghaziabad News