दरवाजे का ताला काटकर चोरों ने किया 5 लाख के गहनें और कैश पर हाथ साफ
थाना लिंक रोड क्षेत्र के बृजविहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह चोरों ने एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और कैश पर हाथ साफ कर दिया
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:31 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद। थाना लिंक रोड क्षेत्र के बृजविहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह चोरों ने एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और कैश पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोर कार से आए थे। कार आने की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। फुटेज के सहारे पुलिस जांच कर रही है।
मंदिर जाते समय घर के बाहर लगाया था ताला
पेशे से व्यापारी राजीव शर्मा ब्रिजविहार कॉलोनी के बी-109 नंबर मकान में रहते हैं। वे मकान के दूसरे फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि पहले फ्लोर पर उनके माता-पिता रहते हैं। राजीव शर्मा ने बताया कि रोज की भांति उनके माता-पिता शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे मंदिर गए थे। उन्होंने बाहर से ताला लगा दिया था।
सैंट्रो कार से आए थे बदमाश
करीब 6 बजकर 45 मिनट पर सैंट्रो कार से आए बदमाशों ने कटर से दरवाजे के ताले को काटा, फिर अंदर प्रवेश कर आलमारी के ताले को भी तोड़ा। आलमारी में रखे करीब 50 हजार कैश और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सैंट्रो कार की फुटेज मिली
सुबह करीब सात बजे चोरी होने का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सैंट्रो कार की फुटेज मिली। पुलिस फुटेज के सहारे जांच कर रही है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। और भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।