फूफा ने पैसों के लेन-देन को लेकर भतीजे को मारी गोली
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:23 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र के बम्हेटा गांव में स्थित हरपाल कॉलोनी में फूफा ने पैसों के हिसाब को लेकर भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र के बम्हेटा गांव में स्थित हरपाल कॉलोनी के पास मृतक अमल सिंह (38वर्ष) की उसके फूफा जिले सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पैसों को लेकर हुई हत्या
जिले सिंह मृतक अमल सिंह का फूफा है। जिले सिंह साहिबाबाद मंडी में आढती का काम करता है। अमन सिंह अपने फूफा जिले सिंह की दुकान पर मुनीम के रूप में काम करता था। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि अमल सिंह और जिले सिंह के बीच में पिछले 6 महीना से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम को अमल सिंह अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य कर रहा था तभी रात 8.00 बजे जिले सिंह अपने बेटे अतुल यादव के साथ मौके पर पहुंचे काफी देर तक दोनों के बीच बहस हुई।
इसके बाद जिले सिंह ने अपने बेटे और कुछ लोगों के साथ मिलकर अमल पर गोलियां बरसा दी। अमल सिंह की मां जावित्री ने पुलिस में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि जिले सिंह और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। Ghaziabad News