
Ghaziabad News: नगर निगम द्वारा संचालित की जा रही गौ योजना की देरखेख करने वाले अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति कितना संजीदा है, उसका उदाहरण मोदीनगर में 12 घंटे से एक ही स्थान पर पड़ी तड़प रही गौमाता की हालत को देखकर लगाया जा सकता है। यहां पर एक गाय पिछले 12 घंटों से एक ही स्थान पर पड़ी है। हालांकि क्षेत्रवासियों ने गौवंश को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके हैं।
आपको बता दें कि मोदीनगर रोड की चंद्रलोक कालोनी के निकट बेतेसदा स्कूल के पास पिछले 12 घंटे से एक गाय एक ही स्थान पर पड़ी है। उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसी बीमारी से ग्रस्त है और चल फिरने में स्वयं को असक्षम महसूस कर रही है। बेजुबान होने के कारण गाय माता अपना दर्द बयां नहीं कर सकती, लेकिन एक ओर लटकी उसकी गर्दन की यह बखूबी बयां कर रही है वह किसी न किसी रोग से ग्रस्त है। वह उन गौभक्तों से भी राहत दिलाने की उम्मीद जता रही होगी, जो देश-प्रदेश में गौवंश की रक्षा और संरक्षण के लिए बड़े बड़े दावे करते हैं।
अब बात करते हैं, नगर निगम की तो नगर निगम की ओर से इस बाबत योजना का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इस योजना की देखरेख करने वाले अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति कितना संजीदा है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 12 घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद कोई भी निगम कर्मचारी इस गाय माता को देखने तक नहीं आया है।
हालांकि स्थानीय लोग गौवंश को उठाने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन उनके आड़े महंगाई आ गई। प्राइवेट पशु चिकित्सक को बुलाकर गौवंश को दिखाना उनके भी बस की बात नजर नहीं आ रही। बरहाल, अब देखना यह होगा कि यूपी के बाबा यानि सीएम योगी के गायों को संरक्षण देने के दावों पर नगर निगम कितना खरा उतरता है।