Global Investors Summit 2023: अंबानी ने लखनऊ को लक्ष्मण नगरी से किया संबोधित
Global Investors Summit 2023
भारत
चेतना मंच
10 Feb 2023 11:34 PM
Global Investors Summit 2023: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की शुरूआत हो गई है। कार्यक्रम को पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने संबोधित किया। वहीं मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में लखनऊ को लक्ष्मण की नगरी कहकर बुलाया। अंबानी के इस बयान ने नाम बदलने की चर्चा को और हवा दे दी है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इसका नाम बदलने की मांग की थी।
Global Investors Summit 2023
यूपी है प्रभु श्री राम की भूमि:अंबानी
मुकेश अंबानी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को विकास का महाकुंभ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लखनऊ में उनका दूसरी बार आना हुआ है लखनऊ पुण्य शहर है ये लक्ष्मण की नगरी हैं उत्तर प्रदेश प्रभु श्री राम की भूमि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उत्तर प्रदेश को प्रभु श्रीराम की भूमि और लखनऊ को लक्ष्मण की पावन भूमि के कर को कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
भारत बना दुनिया की आशा का केन्द्र:मुकेश
मुकेश अंबानी ने कहा कि यूपी भारत का उत्तम प्रदेश बन रहा है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता अब ऊर्जादाता बनेंगे। मुकेश अंबानी ने कहा, जिस तरह से भारत पूरी दुनिया के लिए आशा का केंद्र बन गया है, वैसे ही उत्तर प्रदेश भारत के आशा का केंद्र बन गया हैं। बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश के कई दिग्गज बिजनेसमैन के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के हित में कई बाते कही। यह सम्मेलन सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए और देश विदेश में व्यापार का प्रदर्शन करने के लिए किया गया है।