10वीं-12वीं और ग्रेजुएट छात्रों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई SSC Selection Bharti आवेदन प्रक्रिया
SSC Selection Bharti 2024
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:28 PM
SSC Selection Bharti 2024 : सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मदीवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कर्मचारी चयन आयोग यानि SSC ने 26 फरवरी को एसएससी चयन पोस्ट चरण 12 के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने को इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें भर्ती के जरिए कुल 2,049 पदों को भरा जाएगा।
क्या होगी आवेदन की आखिरी तिथि
SSC Selection Bharti 2024 के लिए जारी हुई नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 मार्च, 2024 रखी गई है। हालांकि, आवेदन में करेक्शन उम्मीदवार 22 मार्च से 24 मार्च 2024 तक कर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक एसएससी चयन पोस्ट चरण 12 परीक्षा की तारीख 6 से 8 मई, 2024 तक आयोजित की जाएगी।
SSC Selection Bharti 2024 के लिए जरूरी एलिजिबिलिटी
आपको बता दें एसएससी चयन पोस्ट चरण 12 भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से जारी मापदंड को पूरा करना होगा। वहीं इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल रखी गई है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए 42 साल आयु सीमा रखी गई है। वहीं कुछ पदों के लिए योग्यता 10वीं पास तो, कुछ पदों के लिए योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है। इसके लिए आप SSC की जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
क्या है आवेदन शुल्क ?
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। जिसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, या RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन जमा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणियों के आवेदकों को किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 19 मार्च 2024 है।
SSC Selection Bharti 2024 के लिए कैसे करें आवेदन ?
Step 1 - सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
Step 2 - इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 - पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
Step 4 - अब लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
Step 5 - डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
Step 6 - इसके बाद फीस जमा करें।
Step 7 - इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।