Gorakhpur News : डासना जेल से गवाह को धमकी, कुख्यात चंदन सिंह ने कहा बचोगे नहीं, दर्ज हुआ केस
Witness threatened from Dasna Jail, infamous Chandan Singh said you will not survive, case registered
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:12 PM
गोरखपुर। जिले में कभी कुख्यात रहा चंदन सिंह और उसके गैंग के सदस्यों पर हत्या के मुकदमे के वादी को धमकी देने और रेकी करने का केस दर्ज किया है। चिलुआताल पुलिस ने यह कार्यवाई एसएसपी के निर्देश पर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि, चंदन सिंह लंबे समय से गाजियाबाद के डासना जेल में बंद है।
Gorakhpur News
गवाह को दे रहे धमकी
चिलुआताल के काजीपुर निवासी मुकेश सिंह ने एसएसपी को दिए लिखित प्रार्थना पत्र में कहा कि 13 नवम्बर 2012 की शाम को दीपावली के दिन चंदन सिंह और उसके साथियों ने डोहरिया बाजार में चाचा संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद मुकेश ने चिलुआताल में चंदन पर केस दर्ज कराया था। मुकदमे का ट्रायल अपर सत्र न्यायालय में है। पेशी से चंदन के भाग जाने के कारण ट्रायल की पत्रावली अलग कर दी गई।
चंदन के गुर्गे कर रहे काम
साक्ष्य के लिए 23 जून 2023 की डेट तय हुई थी। वहीं, एक हत्या के केस में चंदन को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। साथ ही हाईकोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर दी है। आरोप है कि चंदन और उसके गैंग के सदस्य उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके लिए वे रेकी भी कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
चंदन पर हैं 50 से अधिक केस
इस बीच चंदन सिंह के अपराध से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आई। चंदन से जुड़े सूत्रों का दावा है कि उसने अपराध से मुंह मोड़ लिया है। हालांकि, बीच-बीच में चंदन के नाम पर जो रंगदारी मांगने के मामले भी सामने आए, उनमें बाद में यह भी खुलाासा हुआ कि यह रंगदारी चंदन ने नहीं, बल्कि उसके नाम पर अन्य बदमाशों ने मांगी थी। हालांकि, लंबे समय बाद एक बार फिर चंदन पर केस दर्ज हुआ है। फिलहाल उस पर 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वहीं, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया, पीड़ित की तहरीर पर चंदन और उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#GorakhpurNews #GorakhpurCrime #ChandanSingh #Dasna Jail