Greater Noida News :
अमन भाटी
Greater Noida News : गौतम बुध नगर में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते आज एक लाख के ईनामी गैंगस्टर मनोज आसे पर पुलिस की गाज गिरी। पुलिस द्वारा गैंगस्टर मनोज आसे की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। मनोज आसे पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत अभी तक 16 मुकदमे दर्ज हैं। थाना beta-2 क्षेत्र के अंतर्गत में स्थित कोठी को किया गया कुर्क।
Greater Noida News :
अवैध धन से अर्जित की गई थी है प्रॉपर्टी
ग्रेटर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट का आदेश अनुसार कुख्यात गैंगस्टर मनोज आसे द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई प्रॉपर्टी को आज पुलिस द्वारा को किया गया है। कुर्क की गई प्रॉपर्टी की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। गौतम बुध नगर पुलिस द्वारा 28 अप्रैल 2023 को गैंगस्टर एक्ट के तहत एक लाख के इनामी बदमाश मनोज आसे को गिरफ्तार किया गया था।
पत्नी के नाम से पर खरीदी गई थी प्रॉपर्टी
गैंगस्टर मनोज आसे पर लूट हत्या और रंगदारी मांगने के 16 मुकदमे दर्ज हैं। कुर्क की गई संपत्ति आरोपी की पत्नी के नाम खरीदी गई थी। जिसे आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुर्क किया है। यह संपत्ति गैंगस्टर मनोज आसे द्वारा अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से खरीदी गई थी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।.
पुलिस का बयान
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट लक्ष्मी सिंह के आदेश अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर मनोज आसे की अवैध प्रॉपर्टी कुर्क की है। जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड रुपए बताई जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी की अन्य अवैध संपत्ति की जांच की जा रही है। अवैध संपत्ति मिलने पर पुलिस द्वारा उसे भी कुर्क किया जाएगा।