Greater Noida News : सेक्टर 36 में खराब पड़ी ओपन जिम और स्ट्रीट लाइट
Greater Noida News: Open gym and street lights in Sector 36 are out of order
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:05 AM
अमन भाटी
Greater Noida News : शहर में समस्याएं आए दिन बढ़ती ही जा रही है। ग्रेटर नोएडा शहर पूरी तरह से समस्याओं का शहर बन चुका है। ऐसी ही कुछ समस्याएं ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर 36 में देखने को मिली है। सेक्टर 36 में ओपन जिम लगने के कुछ दिन बाद कि जिम की हालत खस्ता हो गई। स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है। सेक्टर के निवासियों ने समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण अधिकारियों से मांग की है।
Greater Noida News :
समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में प्राधिकरण द्वारा पार्क में ओपन जिम लगाई गई है। जिम लगाने के कुछ दिनों बाद ही हालत खराब हो गई। जिसमें जिम के कुछ पार्ट्स टूट चुके हैं और कुछ गायब हो चुके हैं। पार्क में लगी झूले भी टूट कर खराब हो चुके हैं। इन समस्याओं पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। बार-बार शिकायत करने पर भी समस्याओं का निवारण समय से नहीं हो पाता है। वही स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात के समय में चारों तरफ अंधेरा छाया रहता है, जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
दुर्घटना के डर से पार्क में नहीं जाते बच्चे
जब इस बारे में सेक्टर 36 के निवासियों ने बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सेक्टर की स्ट्रीट पर लगी लाइट भी करीब 2 महीने से खराब पड़ी हुई है। पार्क में लगी जिम का सामान भी टूटा हुआ है झूले और बच्चों के खेलने की सभी चीजों का हाल बेहाल हो रखा है। कुछ झूले टूटने वाली है जिनसे कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है। लोग अपने बच्चों को दुर्घटना के डर से पार्क में खेलने के लिए नहीं जाने देते हैं। सेक्टर के निवासियों ने समस्याओं के समाधान के लिए मांग की है।
दुर्घटना की प्रतीक्षा में है प्राधिकरण के अधिकारी
सेक्टर 36 के निवासी जीत सिंह ने बताया कि सेक्टर में लगी ओपन जिम टूटी हुई है। सेक्टर की स्ट्रीट लाइट भी लगभग 2 महीने से खराब पड़ी हुई है। इसकी शिकायत करने पर भी निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन किसी के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। प्राधिकरण के कर्मचारी शायद बड़ी दुर्घटना होने की प्रतीक्षा में हैं।