Greater Noida : अब एक बजे होगी आठ तक के बच्चों की छुट्टी
Now children up to eight will be discharged at one o'clock
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:55 AM
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक छात्रों की छुट्टी अब दोपहर एक बजे होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने हीट वेब से बचाने के लिए छुट्टी के समय में बदलाव किया है।
बीते कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्मी के कारण कई स्कूलों में छात्र बेहोश होने की खबरें आ रही थीं। कई शिक्षक संघ लगातार स्कूल के समय में बदलाव करने की मांग कर रहे थे। प्राथमिक शिक्षक संघ गौतमबुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से समय बदलने की मांग की थी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक,जूनियर हाईस्कूल एवं मान्यता प्राप्त कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में शुक्रवार से छुट्टी का समय एक बजे होगा। शिक्षकों और कर्मचारी के लिए समय यथावत रहेगा। आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।